अल्मोड़ा। नगर के मकेड़ी क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहा 30 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी विनीत सिराड़ी (30) मकेड़ी क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। रविवार को वह कमरे के अंदर अचेत अवस्था में मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#Almora #AlmoraNews #UttarakhandNews #BreakingNews #CrimeNews #Police #AlmoraCity #Haldwani #Uttarakhand
