


अल्मोड़ा जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान आज अपने जिला पंचायत 33-गोलनाकरड़िया वार्ड से कमल सिंह बिष्ट ने चुनाव लड़ने के लिए अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। बता दे कि कमल सिंह बिष्ट पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला महामंत्री भी रह चुके है। इन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं विद्यार्थी परिषद के अनेक दायित्वों का निर्वहन किया है। इस दौरान पूर्व ब्लॅक प्रमुख सूरज सिराडी, गणेश बिष्ट, सागर बिष्ट, रोहित आर्या, सुनील कुमार, वंशीधर सनवाल, रणजीत सिंह, हेम बिष्ट, मनोज बिष्ट, अमन चौहान, रवि बिष्ट, कुक्की पांडे, मनोज पाण्डे, जीवन सिंह मेहरा, प्रदीप मेहरा, गंगा बिष्ट, लीला बिष्ट, जानकी बिष्ट, जया बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।