
अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे यातायात की दृष्टि से मुसीबत बना हुआ है। क्वारब की पहाड़ी बार बार वाहनों की रफ्तार रोक रही है। आज गुरुवार की दोपहर को भी क्वारब की पहाड़ी से मलबा गिर गया। जिसकी वजह से आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की समस्या पैदा हो गई। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मलबा आने से कुछ देर के लिए आवाजाही बाधित हो गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार जमा हो गई। मौके पर खड़ी जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। संकरी सड़क होने से एक बार में एक ही वाहन निकाला जा सका। इससे लोग जाम में फंसे रहे। करीब आधे घंटे के बाद वाहन आर-पार निकल पाए। इसके बाद भी मौके पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।