उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धौला देवी विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए लीला बिष्ट को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला अल्मोड़ा पंचायत चुनाव प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज की संस्तुति और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धौला देवी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित अन्य स्थानीय नेताओं की सिफारिश पर लिया गया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर लीला बिष्ट को पार्टी ने उम्मीदवारी दी है और उन्हें भरोसा है कि वे अच्छे बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने बताया कि अन्य विकासखंडों में भी पार्टी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही शेष प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
