उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक आगे आया है। बैंक ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की राशि जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से प्रभावितों तक पहुंचाने हेतु प्रदान की। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बैंक की इस पहल को संकट की घड़ी में सराहनीय कदम बताया और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह राशि शीघ्र ही उचित माध्यम से पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी। चेक सौंपने के दौरान बैंक की उपाध्यक्ष वसुधा पंत, प्रबंध निदेशक पी.सी. तिवारी, निदेशक गिरीश धवन, महाप्रबंधक बी.एस. मेहता, अपर जिलाधिकारी सी.एस. मर्तोलिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
