अल्मोड। जिले के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम बलिया-बैगनिया मोटर मार्ग पर उस समय हुआ, जब अल्टो कार (UK04Z-5819) अनियंत्रित होकर करीब 20–25 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक पुलिस टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी छह लोग ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे। हादसे में राजेन्द्र सिंह बिलवाल (40 वर्ष), जगदीश सिंह (35 वर्ष), लछम सिंह (56 वर्ष) और पान सिंह (55 वर्ष) की दुखद मृत्यु हो गई।वहीं गोपाल सिंह (45 वर्ष) और सचिन सिंह बिलवाल (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है।पुलिस ने मृतकों के पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
#Almora #Lamgara #RoadAccident #Uttarakhand #BreakingNews #Accident #RescueOperation #UttarakhandNews
