![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/03/f4bf882eb8ef8820a841e8d2e42d24fd.jpg?fit=590%2C332&ssl=1)
देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान है। दक्षिण पूर्वी इलाकों में लू चलने की संभावना है।
उत्तराखंड का मौसम –
उत्तराखंड में आज मैदानी इलाकों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा आज बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
अल्मोड़ा का मौसम –
आज अल्मोड़ा में सुबह तेज धूप खिलेगी। अपराह्न बाद मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। अपराह्न बाद हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 29°C से 30°C तक महसूस होगा।