उत्तराखंड राज्य में बीते दिनों हुई बारिश ने जहां प्रदेश वासियों को राहत पहुंचाई वहीं अब चटक धूप खिलने की वजह से प्रदेश के मैदानी इलाकों में हवाओं का रुख बदलने लगा है। मई के शुरुआती दिनों में जो हवाएं गर्मी से राहत दे रही थीं अब वही तापमान बढ़ने से बेहाल करने लगी हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीन दिन से गर्मी परेशान कर रही है। सामान्य तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी इलाकों में गर्मी परेशान करेगी। जबकि पर्वतीय इलाकों में तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहेगा।
