![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20231117_140929.jpg?fit=831%2C624&ssl=1)
उत्तराखंड राज्य से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां चुनाव आयोग की ओर से राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3253 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को मंजूरी मिल गई है। जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 1,250 पद वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 की रुकी भर्ती के हैं। भर्ती के लिए बीएड डिग्री को अमान्य करने के बाद केवल डीएलएड वाले ही इन पदों पर भर्ती के पात्र होंगे।