देहरादून। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, दंत हाईजीनिस्ट और एएनएम के कुल 900 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में दंत हाईजीनिस्ट के 30 पद, नर्सिंग अधिकारियों के बैकलॉग के 103 पद, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 587 पद तथा एएनएम के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को समय पर सुदृढ़ किया जा सके। इसके अलावा चिकित्साधिकारियों के 287 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी बोर्ड को भेज दिया गया है।
