![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240605_085332.jpg?fit=1016%2C591&ssl=1)
उत्तराखंड राज्य की पांचों संसदीय सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार पांचों सीटों को जीतकर हैट्रिक लगाई। उत्तराखंड की जनता ने फिर डबल इंजन सरकार को चुना। 2014 और 2019 के चुनाव में पांचों सीटों पर जनादेश भाजपा के पक्ष में ही गया था। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 दिनों के इंतजार के बाद चुनावी इम्तहान का नतीजा सामने आया और उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप कर गई। हालांकि पार्टी ने 75 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य बनाया था, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में उसे पांच प्रतिशत वोट कम मिले।