
उत्तराखंड राज्य में स्थित मसूरी में आज शुक्रवार को गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास पर्यटकों की एक कार वाहन संख्या (UK09 TA 7227) हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक समेत महाराष्ट्र के तीन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। टीम ने तुरंत घायलों को खाई से निकाला। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। घायलों को सिविल अस्पताल लंढौर भिजवाया गया।