
नैनीताल जिले में आए दिन लग रहे जाम की परेशान से स्थानीय लोगो और पर्यटको को जल्द निजात मिलने वाली है। ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल यातायात को लेकर गंभीर हैं। आईजी ने आईआईएम की टीम को ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए योजना बनाने की जिम्मेदारी दी है। सोमवार को आईआईएम टीम ने पुलिस के साथ नैनीताल, कैंची धाम आदि जगहाें का निरीक्षण किया। टीम ने से व्यवस्थाओं की जानकारी भी मांगी। पुलिस टीम ने सप्ताहांत में होने वाली दिक्कतें, सीमित पार्किंग व्यवस्था और डायवर्जन की जानकारी दी। मैप के माध्यम से भी टीम को पर्यटन स्थलों और मंदिरों की जानकारी दी गई। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या के बारे में भी बताया। अब निरीक्षण, स्थानीय लोगों से वार्ता और पुलिस से जानकारी लेेने के बाद टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पुलिस महानिरीक्षक को सौंपेगी।