देश-विदेश से यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर यमुना नदी के किनारे स्नान घाट पर श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यमुना के किनारे उबड़-खाबड़ घाटों और पत्थरों के बीच किसी तरह श्रद्धालु यमुना में स्नान कर रहे हैं। हर साल यात्रा कल में इसी तरह श्रद्धालु यमुना नदी में जान जोखिम में डालकर स्नान करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग लंबे समय से यमुनोत्री धाम में मास्टर प्लान के तहत सुरक्षात्मक कार्यों, सुरक्षित स्नान घाटों आदि के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है।
