उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून के इंटरनेशनल बस अड्डे (आईएसबीटी) में नाबालिग के साथ रोडवेज की बस के अंदर गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम देने कोई और नहीं बल्कि बस से जुड़े कर्मचारी ही हैं। इस पूरी वारदात के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ 70(2)भारतीय न्याय संहिता 5(G)/6 पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। साथ ही जिस बस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया उस बस को एफएसएल (Forensic Science Laboratory) जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को देहरादून बुलाया गया है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार पांचो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
– रवि कुमार(34) निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद यूपी, सरकारी ड्राइवर
– धर्मेंद्र कुमार निवासी हरिद्वार के बुग्गावाला, अनुबंधित ड्राइवर
-देवेंद्र कुमार (52) निवासी भगवानपुर हरिद्वार, कंडेक्टर
– राजपाल (57) निवासी बुग्गावाला हरिद्वार, अनुबंधित ड्राइवर
– राजेश कुमार निवासी माजरा देहरादून, डिपो का कैशियर
बताया जा रहा है कि ड्राइवर धर्मेंद्र और कंडेक्टर देवेंद्र ही किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे।
