उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार कल अल्मोड़ा नगर सहित अन्य क्षेत्रों में मौमस का मिजाज बदला हुआ नज़र आया। जिससे लोगो को उमस और गर्मी से राहत मिली। अल्मोडा में जहां दिन भर बादल छाए रहे और शाम होते-होते हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, रानीखेत में ओले गिरे। लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी। लेकिन कुछ ही देर में बूंदाबांदी भी बंद हो गई। हालांकि तापमान मेंकुछ नमी आ गई और गर्मी से राहत मिली। वहीं रानीखेत में भी शाम होते ही तेज गरज के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश के कारण ओले टिक नहीं पाए। ठंड करीब दस मिनट तक ओले गिरने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
