


अल्मोड़ा जिले में जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों तक जंगलों में लग रही आग से वन संपदा को आग से सुरक्षित बचाने के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौजूद नहीं हैं। जानकारी के लिए बता दे कि जिले में 72 वन कर्मियों के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की कमी से विभाग के लिए जंगलों को आग से सुरक्षित बचाना चुनौती बना है। अल्मोड़ा जिले में 15,815 हेक्टेयर सिविल सोयम के, 61,082 हेक्टेयर वन क्षेत्र वन प्रभाग के अधीन है। इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले भर में जंगल धधक रहे हैं। फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग ने जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के दावे किए थे। कर्मियों की कमी से दोनों विभागों के सामने इन दावों को साकार कर जंगलों को आग से बचाना चुनौती बन गया है। नतीजतन इस फायर सीजन में अब तक जिले भर में 22 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर खाक हो गए हैं और कई जंगलों के सुलगने का सिलसिला जारी है।
वन कर्मियों के रिक्त पद –
•-वन प्रभाग में रेंजर के 05
•-डिप्टी रेंजर के 10
•-वन दारोगा के 16
•-वन रक्षक के 12 पद रिक्त हैं।
सिविल सोयम में-
•-डिप्टी रेंजर का 01
•-वन दारोगा के 08
•-वन रक्षक के 22 पद रिक्त हैं।