अल्मोड़ा जनपद के देघाट थाना क्षेत्र में अलमारी से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने महज 05 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 13 जनवरी 2026 को रेनू तिवारी निवासी गंगानगर देघाट द्वारा थाना देघाट में तहरीर दी गई कि रामू ठाकुर ने उनके घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर लिए हैं। इस पर थाना देघाट में एफआईआर संख्या 01/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 305 के तहत अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने तत्काल चोरी का खुलासा करने और नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 05 घंटे के भीतर अभियुक्त रामू ठाकुर को देघाट से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए 01 पौची, 01 जोड़ी कान के झुमके, 01 मांग टीका और 03 सोने की अंगूठियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणरामू ठाकुर (40 वर्ष), पुत्र सुरेश पाल सिंह, निवासी चीनी मिल, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी उप निरीक्षक गंगाराम सिंह गोला, अपर उप निरीक्षक राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल नीरज बिष्ट।देघाट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ
