![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/04/38f73cae3c68799b4eea97ede50da61c.jpg?fit=500%2C500&ssl=1)
अल्मोड़ा: रैंगल गांव में दहशतगर्द तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पांच दिन पूर्व ही यहां पिंजरा लगाया था जिसमें उन्हें कामयाबी मिली है।
तेंदुएं को रेस्क्यू सेंटर ले गए
जानकारी के मुताबिक दहशतगर्द तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों की मांग पर उनकी सुरक्षा को देखते हुए पिंजरा लगाने की अनुमति ली गई थी। बुधवार को प्राथमिक पाठशाला रैंगल में छुट्टी के बाद अल्मोड़ा लौट रहीं शिक्षिका को पिंजरे में कैद तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे सहित अल्मोड़ा के मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गई।