अल्मोड़ा में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव” अभियान लगातार जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं । थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।अभियान के दौरान 45 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। वहीं एक मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹5000 का नगद चालान किया गया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान में रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति बिना सत्यापन के किराये पर रहता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
