अल्मोड़ा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दन्या पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।
आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत एवं उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान सुवाखान तिराहा पर ऑल्टो कार संख्या UK 01A 3504 को रोका गया।वाहन की तलाशी लेने पर चालक दीपक सिंह के कब्जे से 12 गत्ते की पेटियों में कुल 432 क्वार्टर एवं 69 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गई।पुलिस ने तत्काल वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध थाना दन्या में मु0अ0सं0-08/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
