अल्मोड़ा में आज आज दिनांक 18 दिसंबर को अल्मोड़ा नगर के स्थनीय लोगो ने विनय किरौला के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग का 6 से 7 महीने पहले सीएम धामी के अल्मोडा के ड्रैनेज सिस्टम से युक्त करने के प्रोजेक्ट का बंटा धार करने के खिलाफ घेराव किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने कहा-
जोशीमठ की आपदा से सबक लेते हुए और अल्मोड़ा की अति संवेदनशील भौगोलिक स्थिती को देखते हुए धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने अल्मोडा जिले के के लिए ड्रैनेज सिस्टम की माग की गई। 2 सालों तक अर्थक प्रयास के बाद अल्मोडा के लिए विभिन्न चरणों मे ड्रेनेज सिस्टम स्वीकृति की गई।जिसमे प्रथम चरण में लगभग 19 करोड़ रूपए शासन के द्वारा फरवरी 2023 में अवमुक्त कर टेंडर लगा काम प्रारंभ हुआ। काम शुरू होने के बाद से लगातार यह देखने मे आया कि विभागीय उदासीनता और ठेकेदार की लापरवाही से पहले चरण का काम 5 प्रतिशत भी नही हो पाया है, जबकि विनय किरौला के नेतृत्व में स्थनीय लोग दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, हर बार वि- हग द्वारा कोरे आश्वासन देकर इतिश्री कर दी जाती थी। आज अधिशासी अभियंता के घेराव और विनय किरौला की सचिव सचाई सेमवाल से टेलीफोनिक वार्ता के बाद आस्वस्त अल्मोड़ा नगर की जनता को आस्वस्त किया गया है कि जल्द ही प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा,अन्यथा उक ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर जाएगा। साथ ही आगामी शनिवार को ठेकेदार, विभागीय अधिकारियों व अल्मोडावासियों की बैठक कर पहले फेज का कार्य पूर्ण होने को लेकर वार्ता होंगी।
यह लोग रहे मौजूद-
आज के वार्ता में विनय किरौला, के0पी0 जोशी, लता भट्ट, जीवन मेहरा, नितिन टम्टा, पूरन सिंह डसीला, भूपेंद्र सिंह दशोनी, सुनील बिष्ट, गिरिश चंद्र, बी0 के0 उपाध्याय, ललिता उपाध्यक्ष, नीमा सनवाल, प्रशांत चौधरी, अरविंद उपाध्यक्ष, विजय प्रसाद, मोहित जोशी, महेंद्र बिष्ट, नंदी बिष्ट, जानकी गुणवंत, हरीश राम, सुरेश चंद्र, गणेश नयाल, लक्मन सिंह बोरा, धन सिंह मेर आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
