अल्मोड़ा जिले में इन दिनों आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक जिले के अलग अलग हिस्सों में रोजाना आग लगने की घटनाए सामने आ रही है। आज दिनांक 05 मई रविवार को भी जिले में सोमेश्वर के धौलरा वन पंचायत के जंगल में आग धधक गई। हसं फाउंडेशन के फायर फाइटर्स और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जंगल में आग लगने की वजह कुछ अराजकतत्व बताए जा रहे है जिन्होंने धौलरा के जंगल को आग के हवाले कर दिया। आग लगने की सूचना पर हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर्स और स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पेड़ों की टहनियों की मदद से आग पर काबू पाया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
