अल्मोड़ा नगर में आज सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ और उत्तराखंड निकाय कर्म0 महासंघ द्वारा नगर निगम परिषद में एकत्रित होकर तीन सूत्रीय मांगो की समस्याओं के लिये धरना प्रदर्शन किया गया। नाराज़ कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही जल्द से जल्द इन समस्याओ पर कार्यवाही करने की मांग की।
सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगें-
1-नगर आयुक्त की स्थाई नियुक्ति।
2-लेखाधिकारी की स्थाई नियुक्ति।
3-वेतन पेंशन का भुकतान।
यह लोग रहे उपस्थित –
राजपाल पवार प्रदेश महामंत्री, दीपक चंद्रेल शाखा अध्यक्ष, पुष्कर सिंह बिष्ट शाखा अध्यक्ष, निकाय कर्म संघ राजेश, सतीष उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष – अशोक, कमल आर्या, विजय अधिकारी, बबीता, मनोज, मिना, दीपक बिष्ट, मनोज बिष्ट, कमल कपिल, ओमी बिष्ट, पुष्पा, मामा, गोविन्दी, बसन्ती, कान्ता, लीला, महेश, पंकज तिवारी, चंद्रशेखर कांडपाल, काजल पवार, प्रकाश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
