
अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पांच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी प्रो. संजीव आर्या और चुनाव सहायक हेमलता अवस्थी की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए।जिसमे देवेंद्र सिंह धामी ने अध्यक्ष और राजेश पांडे सचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद में अंशुमान पंत और कोषाध्यक्ष पद पर केवलानंद पाठक को निर्विरोध चुना गया। उपसचिव पद पर जयवीर सिंह नेगी जीत हासिल की। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।