अल्मोड़ा। जनसुविधा, यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में बुधवार को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि ठेकेदार नवीन सिंह मनराल द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री (रेता और ईंट) रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आम लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीर और पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए ₹10,000 का चालान किया।
साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया।पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी है।
#Almora #AlmoraPolice #Encroachment #Uttarakhand #TrafficManagement
