अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस पार्टी ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने दिनांक 0 4मई शनिवार को बैठक का आयोजन कर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने करने हेतु रणनीति बनाई। पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अगुवाई में हुई बैठक में नगर पालिका अल्मोड़ा के लिए दावेदारों से आवेदन मांगे गए।
जिलाध्यक्ष भोज ने बताया-
चुनाव लड़ने के लिए 14 दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए इच्छा जताई है। सभी के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। पार्टी की रायशुमारी के बाद एक नाम पर मोहर लगेगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा के बाद अब निकाय चुनाव की बारी है। स्थानीय स्तर के चुनाव में भाजपा की गलत नीतियों को जनता के सामने रखा जाएगा। राज्य सरकार की महंगाई, बेरोजगार, महिला उत्पीड़न आदि से जनता त्रस्त है। वहीं, पालिकाध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस की ओर से किए गए कार्यों से जनता संतुष्ट है। इससे तय है कि इस बार भी अल्मोड़ा की जनता कांग्रेस का साथ देगी। कहा कि, पार्टी एकजुट होकर चुनाव में मैदान में उतरेगी और फिर से जीत दर्ज करेगी।
इन दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए जताई इच्छा-
निवर्तमान सभाषद राजेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ किशन लाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, युकां जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व सदस्य उपभोक्ता फोरम लीला जोशी, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रजनी टम्टा, प्रदेश सचिव सेवादल महेश आर्या, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, जिला महामंत्री गीता मेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस लता तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मनोज वर्मा।
