अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 दिसंबर को अल्मोड़ा जनपद भ्रमण पर आएंगे। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे अस्थाई हेलीपैड विजयपुर तोक धनखल पहुंचेंगे। यहां से वह 3:25 बजे प्रस्थान कर 3:30 बजे ग्राम धनखल, द्वाराहाट पहुंचेंगे, जहां वे 3:45 बजे तक रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुनः 3:45 बजे प्रस्थान कर 4:00 बजे विजयपुर तोक धनखल हेलीपैड पर वापसी करेंगे और वहीं से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
