
अल्मोड़ा नगर में स्थित पातालदेवी मंदिर के पास तीन तेंदुए सीसीटीवी में घूमते हुए कैद हुए। जिसके चलते यहां के क्षेत्र वासियो दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पातालदेवी निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर से लगे सीसीटीवी में बुधवार को रात 11 बजे तीन तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई। तेंदुए मकान के आगे खेतों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह जानकारी मिली। इससे जानमाल का खतरा बना है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। इधर रेंजर मोहन राम ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है।