अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने दिनांक 21 मई मंगलवार को वर्तमान में कोसी बैराज में पैदा हो रही गाद की समस्या की वजह से अल्मोड़ा नगर व आस पास के क्षेत्रों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति को देखते हुए स्वयं कोसी बैराज पर जा कर निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान मौके पर उपस्थित सिंचाई खण्ड के अधिशाषी अभियंता को बैराज में गाद व सफाई की समस्या को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-
•- बैराज की समुचित व्यवस्था करी जाए।
•- बैराज मे पर्यटन की दृष्टि से नौकायन चलाने के लिए उचित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए।
•- पर्यटन अधिकारी को बैराज के सौन्दर्यकरण के लिए उचित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए।
गर्म मौसम को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश-
इस मौके पर उन्होंने जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को भी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले व शासन स्तर पर मेरे द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग किया जायेगा, जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार से धन की कमी आड़े नहीं आयेगी और ना ही लापरवाही अधिकारियों को बक्शा जायेगा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोसी बैराज में जो गाद की समस्या आ रही है उसको दूर कर लिया जायेगा ।
यह लोग रहे उपस्थित –
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, अधिशाषी अभियंता सिंचाई खण्ड ई मोहन सिंह रावत, सहायक अभियन्ता ई प्रशान्त रावत, कनिष्ठ अभियंता ललित मोहन विष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह विष्ट कांग्रेस जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, नवीन विष्ट, के साथ साथ विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।
