अल्मोड़ा जिले के सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से एक में भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिसकी वजह से महिलाओं को इलाज को भटकना पड़ रहा हैं। खासकर गर्भवतियों को खास परेशानी का समाना करना पड़ता है। सात सीएचसी में छह में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं, केवल एक मात्र सल्ट में विशेषज्ञ है। बच्चों के उपचार के लिए 35 किमी से अधिक दूरी का सफर तय कर इलाज को जिला व बेस अस्पताल में लाना पड़ता है। प्रत्येक केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 7-7 पद स्वीकृत हैं लेकिन कहीं पर भी पूरे पद भरे नहीं हैं।
