
अल्मोड़ा जिले में आज बूथ नंबर 132 पंचधारा के गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के तौर पर अजय वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में वार्ड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा किया।
वहीं बूथ में रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश वर्मा और जल संस्थान से सेवानिवृत दीपक वर्मा का सम्मान भी किया गया। साथ ही वार्ड में विभिन्न स्थानों पर झंडे लगाते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया कि वह अपने घर और अपने आस पड़ोस के सभी घरों में भाजपा का झंडा लगाए। कार्यक्रम में पवन साह, राकेश बिष्ट, उमेश बिष्ट, रोहित वर्मा, आशीष डोगरा, खेमानंद भट्ट, राजेश वर्मा, राकेश त्रिवेदी, रविराज, अनिल, सागर वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, विनय शाह,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।