देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अगस्त गुरुवार को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!” पीएम मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी 11वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान दिल्ली में करीब 6000 खास मेहमान और नेता मौजूद रहे।
