![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/04/7d5771313a99b84362221deef0d0ad55.jpg?fit=400%2C266&ssl=1)
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 12वीं के इतिहास के पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने शैक्षिक सत्र 2023-24 से इंटरमीडिएट में चलने वाली इतिहास की किताब ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय- II’ से शासक और इतिवृत्त-मुगल दरबार को हटा दिया है। इसके अलावा 11वीं की इतिहास की किताब से इस्लाम का उदय, औद्योगिक क्रांति, संस्कृतियों में टकराव और समय की शुरुआत पाठ हटाए गए। वहीं, नागरिक शास्त्र की किताब से शीत युद्ध और अमेरिकी वर्चस्व का पाठ हटाया गया।
कुछ अन्य राज्य बोर्ड के सिलेबस में भी किया जा सकता है बदलाव
सीबीएसई बोर्ड द्वारा किए गए बदलाव के बाद यूपी समेत कुछ अन्य राज्य बोर्ड के सिलेबस में भी बदलाव किया जा सकता है जो एनसीईआरटी का अनुसरण करते हैं। एनसीईआरटी ने 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये पाठ्यक्रम पेश किया है। इस पर यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा है कि एनसीईआरटी की ओर से अगले सत्र के लिए विषयवार पुर्नसंयोजित पाठ्यवस्तु की लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार किताबें बाजार में भी उपलब्ध हैं।