उत्तराखंड में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों की रफ्तार धीमी कर रहा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फीली हवाएं और पाला परेशानी बढ़ा रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी।जिला अल्मोड़ा में दिन का तापमान 18–20 डिग्री और रात का तापमान 5–8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, लेकिन सुबह–शाम की ठिठुरन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।लोगों को सतर्क रहने, पर्याप्त गर्म कपड़ों के साथ बाहर निकलने और सुबह–शाम के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
