बीते दो दिन से अल्मोड़ा नगर में 13.4 मिमी बारिश हुई। रविवार की रात को 9.2 मिमी और सोमवार की रात को 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।बारिश और सुबह घना कोहरा छाने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से लोगों को अब ठंड से पहले से ज़्यादा परेशान होने लगे है। बीते मंगलवार की सुबह भी नगर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और बारिश के चलते अब ठंड में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। सुबह शाम लोग ठंड से लोग परेशान रह रहे हैं। साथ ही नगर समेत बिनसर, कसारदेवी, जागेश्वर, ताकुला, कोसी आदि क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। नगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों ने काफी राहत महसूस हुई।
