
उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं।अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बरकरार रहने के आसार हैं। दून में चटख धूप तपिश बढ़ाने लगी है।