अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 के लीग चरण का समापन बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। अंतिम लीग मैच गुरुड़ाबाज लायंस और अल्मोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेला गया। गुरुड़ाबाज लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18.5 ओवरों में ही 6 विकेट पर 222 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस तरह चैलेंजर्स ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अल्मोड़ा चैलेंजर्स के मनोज बिष्ट ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवरों में 52 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं बल्लेबाजी में केवल 26 गेंदों पर 61 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।अब तक खेले गए 28 लीग मैचों के बाद अंकतालिका में शीर्ष चार टीमें तय हो गई हैं – अल्मोड़ा चैलेंजर्स, विक्टोरिया, गुरुड़ाबाज लायंस और शिव शक्ति।
पहला क्वालिफायर (19 सितम्बर): अल्मोड़ा चैलेंजर्स बनाम विक्टोरिया
एलिमिनेटर-1 (19 सितम्बर): गुरुड़ाबाज लायंस बनाम शिव शक्ति
पहले क्वालिफायर की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर-1 की विजेता से भिड़कर फाइनल का टिकट पाने का एक और मौका मिलेगा। फाइनल मुकाबला 21 सितम्बर को खेला जाएगा। मैच में अम्पायर की भूमिका सत्येन्द्र कुमार सिंह और शमशाद अल्वी ने निभाई। स्कोरर मयंक और अभय रहे, जबकि उद्घोषक अनिल टम्टा और ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहे। इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी आदि रहें।
