उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” से सम्मानित किया गया है, जिसे लेकर पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के इतिहास का स्वर्णिम और गौरवपूर्ण क्षण बताया।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्ट सेवा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण है।
सीएम धामी के अनुसार, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, स्मार्ट पुलिसिंग और बड़े आयोजनों के सफल संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उत्तराखंड पुलिस को यह सर्वोच्च सम्मान मिला है।
यह उपलब्धि राज्य के रजत जयंती वर्ष में और भी खास बन गई है।
