उत्तराखंड। केदारनाथ धाम के लिए भक्तों के लिए खुश खबरी है। केदारनाथ हेली सेवा में लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू होगी । पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग की जाएगी । आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी है।
