उत्तराखंड !! Shivraj Singh Chouhan, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, ने देश के कई राज्यों में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की घटनाओं का गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए।
मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि संबंधित राज्यों के कृषि विभागों से समन्वय स्थापित कर विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाए, ताकि नुकसान की सही तस्वीर सामने आ सके और आवश्यक राहत उपाय किए जा सकें। चौहान ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे चिंता न करें।
इस कठिन समय में Government of India पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
बताया गया है कि चौहान आज प्रभावित राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
