उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद आज चौथे दिन भी सुबह सेएनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम लापता हुए लोगों की खोजबीन में जुटी रही। टीम द्वारा इस बार स्निफर डॉग की मदद से मलबे के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चौथे दिन भी सफलता न मिलने पर मलबे में दबे लोगों की लगातार तलाश जारी है। बता दे कि सोमवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर साफ मौसम में नौकैंची के समीप भूस्खलन में पांच लोग दब गए थे। जिनमे से दो लोग अभी भी लापता है। वर्तमान में जनपद मुख्यालय,गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ है और यात्रा सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
