उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे 17 दिनों से ठप पड़ा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरसाली गांव की 19 वर्षीय गर्भवती महिला रितिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकीचट्टी चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने के कारण जिला प्रशासन की मदद से हेली सेवा उपलब्ध कराई गई। तत्परता दिखाते हुए रितिका को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर भर्ती कराया गया।
