उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम फिर बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, अन्य जिलों में भी गर्जना, बिजली गिरने और तेज बौछारों के दौर देखने को मिल सकते हैं। अनुमान है कि 13 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा।
