उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र देहरादून समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से बचने की अपील की है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है—पहाड़ों में भूस्खलन और आपदाओं से लोग परेशान हैं, जबकि मैदानी इलाकों में उफनती नदियों और नालों से भारी नुकसान हो रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 15 अगस्त को बागेश्वर, नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट व अन्य जिलों में येलो अलर्ट। 16 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट व अन्य जिलों में येलो अलर्ट। वहीं 17 अगस्त को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट व बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
