मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा वेदर अलर्ट रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के सभी 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश की रफ्तार तेज हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। साथ ही सभी जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज़ बिजली गिरने की संभावना भी है। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे इन बौछारों के दौरान बाहर निकलने से बचें और घर पर ही रहें। शुक्रवार को भले ही सुबह मौसम साफ रहा हो, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में घने बादल छा गए। शाम होते-होते राज्य के ज्यादातर जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई, जबकि राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई।
