उत्तराखंड राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल मंडरा रहे हैं और हल्की से मध्यम बौछारों का क्रम बना हुआ है। रुक-रुककर हो रही वर्षा से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है।आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों और बढ़ेंगी वहीं, अगले दो दिनों तक 2 से 3 दिन में मॉनसून दस्तक दे सकता है। आज पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं।
