उत्तराखंड राज्य में मानसून के पहुंचने के बाद से ही पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश के कई पर्वतीय व मैदानी इलाकों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चमोली में बारिश का पूर्वानुमान है। नैनीताल, उधम सिंह नगर , अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ के भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने के आसार है। आपदा प्रबंधन टीम को प्रशासन ने अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। तराई के इलाकों में जल भराव की समस्या हो सकती है।
