उत्तराखंड राज्य के कई पहाड़ी व मैदानी इलाकों में कोई अगले कुछ घंटों में तेज़ बारिश होती है, तो भूस्खलन, सड़कों पर मलबा और निचले क्षेत्रों में जलभराव जैसी गंभीर स्थितियां बन सकती हैं। मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन (नई दिल्ली) द्वारा बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा अचानक बाढ़ को लेकर जारी की गयी चेतावनी की वजह से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में चिंता बढ़ा रही है। इस चेतावनी को लेकर राज्य आपातकालीन केंद्र ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बरसात के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने और बाढ़ के खतरे की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरतने समेत अन्य सावधानियां बरती जाएं।
