उत्तराखंड राज्य में रोजाना मौसम का मिज़ाज़ बदला हुआ नज़र आ रहा है। रोज़ाना हो रही बारिशो के चलते में न सिर्फ गर्मी से राहत मिली है, बल्कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ताजा जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बादल जमकर बरस सकते हैं। इन क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग कि ओर से उत्तराखंड राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। आगामी 31 मई तक देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और पिथौरागढ़ सहित पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खासा अस्थिर रहेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है। मौसम के तेवर को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
